फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय हनुमान दल की संकल्प सभा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। राष्ट्रीय हनुमान दल ब्रज प्रांत के तत्वावधान में रविवार को कस्बा राया के गणेशबाग लक्ष्मीनारायण सेवा सदन में हनुमत सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू ने सनातन सेवा, गोरक्षा और राष्ट्रभक्ति पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का स्वागत किया गया। हाथरस, अलीगढ़, बदायूं और मथुरा से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल ने किया। बैठक के दौरान चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रावत, पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत, अखिल अग्रवाल, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशाल पाराशर, गजेंद्र सिंह, मुकेश सारस्वत, मनोज नागर, राकेश बंसल, देवेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, रणधीर प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें