फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधारानी मंदिर में उकेरी शेष साईं की अनुपम छटा

विज्ञापन
मथुरा। राधारानी प्रांगण में सांझी लीला में शेष साईं की छवि। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। राधारानी मंदिर के आंगन में शनिवार को सांझी महोत्सव में साईं की अनुपम सांझी उकेरी गई। मिट्टी, प्राकृतिक रंगों और फूलों की पंखुड़ियों से बनी इस दिव्य रचना ने वातावरण को अलौकिक भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच कलाकारों ने शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु का अद्भुत स्वरूप उकेरा। श्रद्धालु इस दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो उठे, मानो स्वयं विष्णु लोक के दर्शन कर रहे हों।
मंदिर के सेवायतों ने बताया कि ब्रजभूमि में सांझी केवल कला नहीं, बल्कि भक्ति की साधना है। यह परंपरा भक्त और भगवान के बीच आत्मिक संवाद का माध्यम है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी ब्रजवासियों की आस्था को जीवित रखे हुए है। संध्या बेला में दीपों की आभा से आलोकित हुई यह सांझी और भी अलौकिक प्रतीत हो रही थी। भजन-कीर्तन की गूंज और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण रसमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें