फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, सड़कों पर दिखी गंदगी

विज्ञापन
बाग बहादुर पुलिस चौकी स्थित पीएनबी शाखा पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
विज्ञापन
मथुरा। मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार को सफाईकर्मी और बैंककर्मी हड़ताल पर चले गए। सफाई नहीं होने से मथुरा-वृंदावन में सड़कों पर गंदगी पसरी दिखी। सफाईकर्मियों ने भगतसिंह पार्क से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली व पैदल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं बैंककर्मियों ने बैंकों के सामने प्रदर्शन किया। हालांकि भारत बंद का आह्वान बेअसर दिखा।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर हड़ताल की गई। सैकड़ों सफाईकर्मी डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में एकजुट हुए। इसके बाद भगत सिंह पार्क से भरतपुर गेट होते हुए होली गेट और फिर उसी पार्क तक बाइक रैली व पैदल मार्च निकाला। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां डीएम कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
संगठन के महानगर महामंत्री अजय चौधरी ने बताया है कि संसद द्वारा पारित लेबर कोड कॉरपोरेट व मालिकों के हित में है। सरकार इन्हें टुकड़ों में लागू कर रही है। ये चारों श्रम संहिताएं वापस ली जाएं और जिन पुराने श्रम कानूनों की जगह ये लाई गई हैं, उन्हें फिर से पुनर्स्थापित किए जाए। काम के घंटों को आठ तक किया जाए। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा एक से आठ तक के 27 हजार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय करने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सुबह से ही सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे। नगर निगम क्षेत्र में कहीं से भी कूड़ा नहीं उठाया गया। सफाई नहीं होने से मथुरा-वृंदावन में सड़कों पर गंदगी पसरी दिखी। घरों से भी कूड़ा नहीं उठाया गया और डलावघरों पर कूड़ा सड़ता रहा। हालांकि देरशाम सफाईकर्मी काम पर लौट आए।
प्रीतम चंद, नशीर शाह, गिरधारी लाल चतुर्वेदी, बीएम मेहता, उत्तम चंद सहजना, जीतेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दिलीप ठाकुर, हरिगोपाल ठाकुर, ताराचंद खरे आदि मौजूद थे।

बैंक कर्मी बोले-निजीकरण की नीतियां कर्मियों के हित के खिलाफ

राष्ट्र विरोधी नीतियों पर केंद्र सरकार के खिलाफ बैंककर्मियों ने बैंकों के सामने प्रदर्शन किया। विभिन्न बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी काम बंद करके चौकी बाग बहादुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर एकजुट हुए। फिर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यूपीबीईयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की निजीकरण, विनिवेश और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाली नीतियां जनता और श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। ये नीतियां समाप्त नहीं होने पर बैंककर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान महासभा के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। नत्थी लाल पाठक, मनोज वर्मा, एलएन सिंह, बृहम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें