मथुरा। कोतवाली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा के गेट पर मिट्टी से भरे बोरे लगा दिए हैं। ताकि बारिश का पानी अंदर न जाएं। इससे ग्राहकों को बैंक आने-जाने में परेशानी हो रही है। वह बोरों को फांदकर बैंक में प्रवेश कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों बालकृष्ण चतुर्वेदी, राधा चतुर्वेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव और कपिल भाटिया ने बताया कि भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक निर्माण के दौरान सड़क का स्तर पहले की तुलना में ऊंचा हो गया है, जबकि बैंक का भवन नीचा है। बारिश के दौरान बैंक में पानी भरने लगता है। बारिश का पानी रोकने के लिए बैंक प्रबंधन ने अनोखा तरीका अपनाया।
मुख्य गेट पर मिट्टी से भरे बोरे लगवा दिए हैं, जिससे बारिश का पानी बैंक के अंदर न घुसे। ग्राहकों को कट्टों को फांदकर बैंक में अंदर प्रवेश करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण बारिश में दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो रही है।