फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल हर्षा की धार्मिक यात्रा, वृंदावन से होगी शुरू; कल्कि धाम में होगी संपन्न

Fri, 11 Apr 2025 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Harsha Richhariya: महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने वृंदावन से अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रही हैं। ये यात्रा 21 अप्रैल को  भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम (संभल) में संपन्न होगी।
 
विज्ञापन
मथुरा। भोलेनाथ की पूजा करतीं हुईं हर्षा रिछारिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ में अपने विचारों और धार्मिक चेतना को लेकर चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया अब एक नई पहल के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। बृहस्पतिवार को हर्षा वृंदावन पहुंचीं जहां उन्होंने सर्वप्रथम श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन की। इसके पश्चात उन्होंने अटल्ला चुंगी चौराहे पर स्थित राम मंदिर में भी दर्शन किए। 
विज्ञापन



हर्षा रिछारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षा रिछारिया ने बताया कि वह 14 अप्रैल से सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत वृंदावन से करेंगी। यह यात्रा 21 अप्रैल को भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि धाम (संभल) में संपन्न होगी।
 

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना और उनमें धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत करना है। यात्रा मार्ग में कई संत-महंत, धर्माचार्य और युवा शामिल होंगे। इससे पहले हर्षा ने आश्रम परिसर में संतों के सानिध्य में शिवलिंग का महाभिषेक भी किया। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

 
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ ने किया समर्थन
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने पदयात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि संघ से जुड़े सभी धर्म सेवक, साधु-संत और धर्माचार्य इस यात्रा में न केवल भाग लेंगे, बल्कि पूरे मार्ग में भरपूर सहयोग भी देंगे। उन्होंने जानकारी दी कि वृंदावन से संभल तक अनेक स्थानों पर धर्म रक्षा संघ के कार्यकर्ता पदयात्रियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें