फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस चाैकी के लिए कर डाली सेल्फी प्वाइंट पर तोड़फोड़, ठेकेदार का सामान हुआ जब्त

Fri, 11 Apr 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस चौकी के लिए सेल्फी प्वाइंट पर तोड़फोड़ कर दी गई। निगम की टीम ने ठेकेदारा का सामान जब्त कर लिया। वहीं इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज स्थित तांगा स्टैंड के पास नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट को तोड़कर ठेकेदार पुलिस चाैकी बना रहा था। निगम की टीम ने दो दिन पहले कार्रवाई की थी। ठेकेदार का सामान जब्त कर लिया था। टीम को ठेकेदार ने बताया कि बाजार कमेटी के कहने पर निर्माण करा रहा था। मगर, पुलिस चाैकी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने अनुमति से इंकार किया था। इस मामले में सिर्फ कार्रवाई खानापूर्ति की गई। मामले में विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर तक नहीं दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस मामले में पार्षद गुड्डू राठाैर नगरायुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। तांगा स्टैंड पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण आठ लाख रुपये से कराया गया था। हाल ही में उस पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लोगों को ठेकेदार ने बताया था कि पुलिस चाैकी बनाई जा रही है। जब निगम की टीम पहुंची तो ठेकेदार पुलिस चाैकी की अनुमति के बारे में जानकारी नहीं दे सका। निर्माण के लिए पेड़ भी काटे गए थे। इससे लोगों में आक्रोश है। अब पार्षद कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें