फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समाज कल्याण मंत्री ने विधानसभा में रखा करनावल प्रकरण

विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा में बोलते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल में हुई घटना की गूंज शुक्रवार को लखनऊ स्थित विधानसभा में सुनाई दी। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों को सपा का गुंडा बताया। इस पर सपा ने विरोध जताया। वहीं मंत्री ने सपा से इन गुंडों को निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन


21 फरवरी को करनावल में शादी से पहले दो दुल्हनों और बरातियों की आरोपियों ने पिटाई कर दी थी। धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ा तो राजनीतिक दल भी इसमें कूद पड़े। बुधवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने करनावल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। शुक्रवार को विधानसभा में भी समाज कल्याण मंत्री ने करनावल का प्रकरण उठाया। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है।
सपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना में सपा के गुंडे शामिल थे, इसीलिए सपा ने एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने सपा से आरोपियों को निष्कासित करने की मांग की। हालांकि सपा ने इसका विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें