फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संतों ने किया सनातन पंचांग का विमोचन

विज्ञापन
पंचांग का विमोचन करते संत एवं आचार्यगण। 
विज्ञापन
वृंदावन। सनातन संस्कार धाम के संस्थापक व भागवत भूषण आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि पंचांग सनातन संस्कृति का परिचायक है। यह सनातनियों को दिशा देने वाला है। सनातन पंचांग मथुरा के अक्षांश-रेखांश को लेकर निर्मित किया गया है। इसमें सभी व्रत एवं पर्वों को एक तिथि में मनाए जाने का उल्लेख है।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में संतों व विद्वानों द्वारा नवसंवत 2083 के सनातन पंचांग के विमोचन अवसर पर व्यक्त किए। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि डॉ. रामविलास चतुर्वेदी द्वारा प्रति वर्ष सनातन पंचांग निशुल्क वितरण किया जाता है। हनुमान टेकरी आश्रम के महंत दशरथ दास ने कहा कि पंचांग से सनातन संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सनातन पंचांग हिंदुओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस अवसर पर आचार्य बद्रीश, डॉ.गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य गुलशेंद्र चतुर्वेदी, राधाकांत शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी, गजेंद्र चतुर्वेदी, पवन शास्त्री, देव शर्मा, उदित तिवारी, शिवांश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें