फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संत प्रेमानंद का वो बयान...जिस पर मचा है बवाल, श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने फूंक आंदोलन का बिगुल

Wed, 30 Jul 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवतियों पर संत प्रेमानंद के बयान ने नया बखेड़ा कर दिया है। संत के खिलाफ श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ ही मांग की गई है कि संत अपने इस बयान पर माफी मांगे।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के द्वारा महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के बाद महिलाओं पर ही आए प्रेमानंद महाराज के बयान को लेकर श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रेमानंद महाराज के बयान पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि कुछ प्रतिशत लड़कियां ही शुद्ध हैं। इससे युवाओं में गलत संदेश जाएगा और युवा शादी नहीं करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि राधा रानी की पूजा करने वाले महात्मा को महिलाओं के प्रति ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। महंत रास बिहारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अश्वनी शर्मा ने प्रेमानंद महाराज पर मोह माया के चक्रव्यूह में फंसकर ऐसी बयानबाजी करने की बात कही। संत कृष्ण मुरारी, महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने प्रेमानंद महाराज के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रेमानंद महाराज ने माफी नहीं मांगी तो न्यास के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें