फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नए साल की सुबह यमुना तट पहुंचे संत प्रेमानंद, भक्तों ने की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
नए साल पर यमुना किनारे सौभरि वन पर भक्तों को दर्शन देते संत प्रेमानंद महाराज।
विज्ञापन
वृंदावन। नए साल की पहली सुबह संत प्रेमानंद महाराज रमणरेती स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम से सौभरिवन होकर यमुना तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने पक्षियों को दाना डालकर जीवों की सेवा का संदेश दिया। संत दर्शन के लिए पहले से ही मौजूद हजारों भक्तों ने उनके स्वागत में रेड कारपेट बिछाया और पुष्प वर्षा से किया।
विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज ने सबसे पहले यमुना महारानी को नमन कर वहां पक्षियों को मक्का, ज्वार और बाजरा डालकर पक्षियों की सेवा कार्य का संदेश दिया। इस दौरान पहले से मौजूद हजारों भक्तों ने सौभरिवन के सामने मार्ग पर संत के आने पर राधे-राधे के जयकारों के बीच पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नए साल की पहली सुबह संत दर्शन के लिए आतुर सैकड़ों भक्त सौभरिवन मार्ग के दोनों ओर जमा हो गए। दूर से ही संत प्रेमानंद की झलक पाते ही भक्तों में उत्साह उमड़ गया। संत के समीप आकर उनके चरण स्पर्श और दंडवती के लिए आगे बढ़ने लगे। इस भीड़ को नियंत्रित करने में सेवकों को मशक्कत करनी पड़ी। यमुना किनारे सेवा के कुछ समय बाद वह पैदल ही आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें