फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाविकों का छठवें दिन धरना समाप्त, अब वृंदावन के घाटों पर नहीं चलेगा क्रूज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। क्रूज सहित तीन मांगों को लेकर मिले आश्वासन के बाद छठवें दिन शनिवार को केशीघाट पर चल रहा नाविकों का धरना समाप्त हो गया। क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुना। नाविकों ने कहा कि जो मांगें मानी गई हैं उन्हें दो दिन में प्रशासन लिखित में दे।
विज्ञापन



शनिवार को केशीघाट पर चल रहे धरने के छठवें दिन क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा नाविकों के बीच पहुंचे। उनके साथ एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं भाजपा कार्यकर्ता थे। विधायक ने नाविकों की समस्या सुनने के साथ ही उनकी मांगों के बारे में जाना। इस पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की मंत्रणा के बाद नाविकों की तीन मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि क्रूज निर्धारित तय रूट पर मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगा। स्पीड बोट वृंदावन के घाटों पर नहीं चलेगी और नाविकों के विरुद्ध की गई एफआईआर समाप्त की जाएगी। इस पर नाविकों ने खुशी जताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की। नाविकों का नेतृत्व कर रहे बलवीर निषाद ने कहा कि क्रूज एवं स्पीड बोट को बंद कराने के लिए पिछले छह माह से मांग क रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन जो मांगें मानी हैं, उन्हें दो दिनों में लिखित में दें। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, रोनू वार्ष्णेय, विनीत शर्मा एवं नाविक मोती निषाद, गुलाब निषाद, दुर्गी, महेंद्र, सुरेश, देवो, कन्हैया, उमाशंकर भीमसेन, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें