फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोताखोरों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना में संभावित जल दुर्घटनाओं और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8वीं वाहिनी ने बृहस्पतिवार सुबह केसीघाट पर एक विशेष मॉकड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। मॉकड्रिल के दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा नदी में डूबे युवक को सुरक्षित बचाकर किनारे लाया गया। इसके बाद जवानों ने युवक को करवट दिलाई और मुंह से पानी निकालकर उसकी जान बचाने की लाइव तकनीक का प्रदर्शन किया। दर्जनों नाविकों और स्थानीय लोगों ने डूबते हुए व्यक्ति को बचाने और प्राथमिक उपचार देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद स्थित 8वीं वाहिनी के कमांडेंट के निर्देशन में पहुंची एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की जानकारियां दीं। एनडीआरएफ टीम की कैप्टन शिखा धुर्वे ने प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों, अतिथियों और आगंतुकों की सुरक्षा आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बिना लाइफ सेफ्टी जैकेट किसी भी यात्री को नाव में न बैठाएं और नाव के रखरखाव का विशेष ख्याल रखें।
क्षमता से अधिक यात्री या सामान नाव में न लादें। नाव में यात्रियों के साथ पशुओं को बैठाने से परहेज करें। नाव चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें। खराब मौसम या तेज हवा के दौरान नाव न चलाएं। प्रतिबंधित क्षेत्रों में नाव न ले जाएं और अत्यधिक तेज गति में नाव चलाने से बचें। विशेष शिविर में नाविकों को आपदा प्रबंधन की मूलभूत अवधारणाओं, जल आपदाओं में खोज, बचाव तकनीकों और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें