फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए स्मृति बेहतर विकल्प’

Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
साध्वी निरंजना ज्योति
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि भाजपा की संसदीय समिति उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर जिस भी चेहरे को प्रोजेक्ट करेगी उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज करा रही हैं और विपक्षी दल उनसे घबराते हैं। यदि उनको मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया जाता है तो एक बेहतर विकल्प साबित होंगी। यह बात उन्होंने रविवार देर शाम ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के बाद कही।

मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि चार साल का कार्यकाल बीतने के बाद 2017 के विधानसभा को देखते हुए मुस्लिमों को आरक्षण के माध्यम से लुभाने की याद आई है। मुस्लिमों को समझना चाहिए कि यह सिर्फ चुनावी जुमला है। मजहब के आधार पर आरक्षण आज तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से प्रभावित देश की जनता अब उत्तर प्रदेश में भाजपा का सुशासन चाहती है। उन्होंने कहा कि 2017 में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार सत्ता में आएगी। इस अवसर पर मेघश्याम गौतम, अलौकिक शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें