हनुमान चालीसा का पाठ करते कांग्रेसी।
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में मंगलवार को सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। इसमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
पदयात्रा का शुभारंभ भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम के निकट हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे, जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए। वहीं ट्रस्ट को भंग कर उसकी जिम्मेदारी चारों पीठों के शंकराचार्यों एवं मंदिर के संत-महंतों को सौंपी ताए।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, लता चौहान, पुनीत बघेल, अबरार कुरैशी, रूपा लवानिया, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, गीता दिवाकर, प्रवीण ठाकुर, विपुल पाठक, हर्ष चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद