फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मैराथन में सचिन और पूनम ने मारी बाजी

विज्ञापन
मथुरा। नमो मैराथन से पूर्व कैंट स्टेशन परिसर में बैठे धावक। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से रविवार की सुबह शुरू हुई नमो मैराथन होलीगेट तक गई। मैराथन में ढाई हजार से अधिक धावकों साथ भाजपा नेता और खेल विभाग के अधिकारी भी दौड़े। विजेता धावकों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार को नमो मैराथन दौड़ का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेखा वर्मा, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में पुरुष वर्ग में सचिन पहले, ललित दूसरे, कान्हा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में पूनम पहले, रानी दूसरे तथा मोहिनी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा पुरुष वर्ग में मलखान, भानू, अजीत, प्रवीन, विजय और मोहित तथा महिला वर्ग में हेमलता, रचना, मनीषा, रितु, दामिनी एवं दिशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पूर्व सभी धावकों को कैंट स्टेशन परिसर में एकत्रित कर नमो मैराथन लिखी टी-शर्ट प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पदम सिंह, महेंद्र राजपूत, कमलकिशोर, अमित कुमार, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें