फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS की बैठक: वृंदावन में सात दिन प्रवास करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, देशभर से पहुंचेंगे केंद्रीय पदाधिकारी

Sat, 03 Jan 2026 09:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित केशवधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार से शुरू होगी। सात दिन चलने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सर संघ चालक मोहन भागवत करेंगे। संघ की इस अहम बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत 38 केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
बैठक से पहले तैयारियों में जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की सात दिवसीय बैठक केशवधाम में रविवार से आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता सरसंघ चालक मोहन भागवत करेंगे। वह भोपाल से रविवार शाम तेलंगाना एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचेंगे। जहां से वृंदावन स्थित केशवधाम तक आएंगे। सात दिन प्रवास के दौरान संघ प्रमुख छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर और सुदामा कुटी में होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरसंघ चालक मोहन भागवत रविवार को भोपाल से तेलंगाना एक्सप्रेस द्वारा शाम करीब पांच बजे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। फिर कार द्वारा 5:45 बजे केशवधाम पहुंचेंगे। केशवधाम में वह सात दिन का प्रवास करेंगे। 5 जनवरी से 9 जनवरी तक सुबह के सत्र में वह संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ चिंतन करेंगे।

9 जनवरी को सुबह संघ प्रमुख केशवधाम से छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर के लिए रवाना होंगे। वहां ठाकुरजी के दर्शन, गोशाला और रसोई देखने के साथ पदाधिकारियों से मिलेंगे। 10 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे केशवधाम से सुदामा कुटी के लिए रवाना होंगे। यहां 4 बजे पहुंचकर संत सुदामा दास महाराज के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। दो घंटे ठहरने के बाद वह रात 8 बजे दिल्ली के लिए कार से रवाना होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

संघ की बैठक की तैयारी पूरी, आज जुटेंगे केंद्रीय पदाधिकारी
केशवधाम के व्यवस्थापक प्रमुख ललित कुमार के निर्देशन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक से लेकर संघ प्रमुख और देशभर से आने वाले केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के ठहरने और उनके नगर भ्रमण की तैयारी की जा रही हैं। केशवधाम के केंद्रीय कक्ष को संघ प्रमुख के लिए तैयार किया जा रहा है। परिसर में बने बहुमंजिला गेस्टहाउस में केंद्रीय पदाधिकारियोंं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सुबह पांच बजे शाखा के लिए पार्क में व्यवस्था है। पार्क में विभिन्न देशी और विदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। 

दस फीट ऊंचे पाम के पेड़ दिल्ली गजरौला से लाए गए हैं। केशवधाम मार्ग को लोक निर्माण विभाग और नगर निगम द्वारा व्यवस्थित किया जा रहा है। डिवाइडरों पर पौधे लगाने के साथ ही कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। इसके लिए केशवधाम के गेट पर अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

संघ प्रमुख के कक्ष के सामने भगवान कृष्ण, बलराम और गाय की मूर्ति स्थापित की जा रही है। इसमें गोचारण लीला को दर्शाया जा रहा है। संघ इन मूर्तियों के माध्यम से घर-घर गाय की रोटी निकालने का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। संघ ने इसके लिए ध्येय वाक्य बनाया है कि गाय की रोटी गाय का चारा सबसे बड़ा गोधन हमारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें