कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार शाम छह बजे परखम के दीनदयाल गौ-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पहुंच गए हैं। जिले के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत की। वह रविवार सुबह 9:30 बजे तीन हजार स्वयंसेवकों के साथ पूर्ण गणवेश में योग करेंगे। इसके बाद टोली की बैठक की जाएगी। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और छह सह सरकार्यवाह मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि टोली की बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की कार्यप्रणाली को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही 100वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक मौके को लेकर भी एजेंडा तैयार किया जाएगा। बता दें, अगले साल 25 सितंबर को संगठन की स्थापना के सौ साल पूरे हो रहे है। ऐसे में बैठक इस बार खास रहेगी। कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।