फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन दिन मथुरा में रहेंगे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद; सड़कें की जा रहीं चाैड़ी

Wed, 11 Jun 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संघ प्रमुख की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्राम परखम जाने वाले रास्तों पर जगह जगह चेकपोस्ट बनाए गए है। 
 
विज्ञापन
मोहन भागवत  - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा आ रहे हैं। वह गऊग्राम परखम में लग रहे प्रथम कार्यकर्ता विकास वर्ग सामान्य में शिरकत करेंगे। बुधवार को दिनभर गऊग्राम में उनके आगमन को लेकर तैयारी चलती रही। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा समेत अन्य इंतजाम पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डॉ. भागवत बृहस्पतिवार को कार द्वारा दिल्ली से चलकर सुबह साढ़े 11 बजे के करीब गऊग्राम परखम पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न सत्रों में प्रतिभाग करेंगे। वह प्रशिक्षणार्थियों से संघ की पद्धति, कार्यप्रणाली और महत्ता पर संवाद करेंगे। इसके साथ ही आसपास के कई जिलों व अन्य से आने वाले संघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

संघ प्रमुख की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्राम परखम जाने वाले रास्तों पर जगह जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं, यहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही गऊग्राम तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं बीते दो दिन से लगातार अधिकारी भी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने यहां पहुंच रहे हैं। गऊग्राम में 20 दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 28 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें करीब 251 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। वर्ग का समापन 18 जून को होगा। संघ प्रमुख 14 जून को शाम 5 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें