फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से निरोगी बनाने में जुटा संघ

Sat, 26 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
योग को अपने पाठ्यक्रम का अंग बनाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके माध्यम से लोगों को निरोगी बनाने में जुटा है। देश भर में संचालित हो रही संघ की 37000 से अधिक शाखाओं में संघ के प्रशिक्षक योग की शिक्षा स्वयंसेवकों को दे रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रज प्रांत के शारीरिक प्रशिक्षकों को योग, आसन का विशेष प्रशिक्षण देने मथुरा आए संघ के अखिल भारतीय योग प्रमुख श्रीवर्द्धन ने बताया कि योग स्वस्थ शरीर के लिए बेहद उपयोगी है। भाग-दौड़ के जीवन में अनेक शारीरिक समस्याओं से योग के माध्यम से काबू पाया जा सकता है।

खासकर सूर्य नमस्कार सर्वाधिक उपयोगी साबित हो रहा है। यह पूर्ण व्यायाम है और युवा इसे काफी पसंद करते हैं।  उन्होंने बताया कि आरएसएस की शाखाओं में अब योग की क्लास भी चल रही है। इसमें आरएसएस के स्वयंसेवकों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


संघ की शाखाओं में योग शिक्षा लेने वाले प्रशिक्षक निजी तौर पर भी योग की शिक्षा आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग चिकित्सा के रूप में काम कर रहा है। योग चिकित्सा प्रचलित भी हो रही है।

चाय न पीने का संकल्प
ब्रज प्रांत के प्रशिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को 22 जिलों से आए प्रशिक्षकों को योग चिकित्सा की शिक्षा भी दी गई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन योगाभ्यास की शुरुआत सुबह छह बजे से हुई थी। यह दौर दो घंटे तक चला। इसके बाद योग चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन अखिल भारतीय योग प्रमुख श्रीवर्द्धन के निर्देश पर सभी ने चाय न पीने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रांत शारीरिक शिक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, सह प्रांत प्रचारक मुनीष कुमार, योग प्रमुख क्षेत्रपाल, आसन प्रमुख गोविंद और सहयोगी के रूप में विनय किशोर, योगेश यादव, रविन्द्र पांडेय, हेमकिशोर, सुनील शर्मा, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें