फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरएसएस के अभा प्रचार प्रमुख ने की प्रेस वार्ता, बोले- देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा संघ

Wed, 23 Oct 2024 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परखम में सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा। पंच परिवर्तनों के साथ शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार होगा। 
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरह कस्बा के परखम में 10 दिवसीय आरएसएस की बैठक चल रही है। बुधवार को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि यह बैठक प्रतिवर्ष इन्हीं दिनों में दीपावली के पूर्व संपन्न होती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ समाज में परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कहा कि आज समाज को संगठित और सशक्त होने की जरूरत है। उन्होंने नागरिक कर्तव्य के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग और वातावरण, कुटुंब प्रबोधन जैसे मुद्दों पर जोर दिया। 

कहा कि 25 और 26 अक्तूबर को आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में इन विषयों पर केवल चिंता ही नहीं होगी, बल्कि धरातल पर उतारने की भी कार्य योजना बनाई जाएगी। बैठक संपन्न होने के बाद दत्तात्रेय प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें