फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग, ईंटों के पीछे छिपकर मजदूरों ने बचाई जान; कार में की तोड़फोड़

Tue, 06 Oct 2026 02:53 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में हथियारबंद लोगों ने निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल पर फायरिंग की। मजदूरों ने ईंटों के पीछे छिपकर जान बचाई, जबकि आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और पुलिस के पहुंचने पर भाग गए।
 
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहे एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उसकी जमीन पर पहुंचकर फायरिंग की और ईंट-पत्थर से उसकी कार क्षतिग्रस्त कर दी और मजदूरों ने ईंटो से छिपकर जान बचाई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हथियारबंद वहां से भाग गए।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, दीपक की खसरा संख्या 138, मौजा बाजना में जमीन है, जिस पर वह बाउंड्रीवॉल बनवा रहा था। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू निवासी बाजना, लोकेंद्र और कनक सहित कुछ लोग कई दिनों से मौके पर आकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने बाउंड्रीवॉल नहीं बनने देने और गोली मारने की धमकी दी।


सोमवार की शाम करीब चार बजे ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेंद्र, कनक और उनके कई साथी हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उसके भाई प्रमोद व अन्य लोगों को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। जान बचाने के लिए पीड़ित और उसके साथी ईंटों के पीछे छिप गए। आरोपियों ने मौके पर खड़ी उसकी वैगनआर कार को ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया के आरोपियों की तलाश को जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें