मथुरा। गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहार पर बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। लोग त्योहार की तैयारियों के साथ घरों में मेहमानों के स्वागत और रिश्तेदारों को मिठाई भेंट करने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सराफा कारोबारियों की भी चांदी रही है। त्योहार पर यहां करीब 100 करोड़ का कारोबार हुआ।
दिवाली पर सोने और चांदी के आभूषण के साथ बाजार में पेड़ा, बर्फी, लड्डू और काजू कतली की सबसे अधिक मांग रही। वहीं अब ब्रज की पहचान मथुरा के पेड़े की खरीदारी को लेकर भी लोगों में खास उत्साह दिखाई दे रहा है। इसके अलावा रंग-बिरंगी मिठाइयां और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट बॉक्स भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। त्योहार के चलते मिठाई कारोबारियों ने भी दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक तैयार किया है।
-
-दिवाली पर करीब 100 करोड़ का कारोबार हुआ होगा। सोने में गले के आभूषण, चूड़ी और चांदी में सिक्के व पायल की अधिक मांग रही है। - सौरभ अग्रवाल, सराफा मालिक
-ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाई गई हैं। उम्मीद है कि गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बिक्री में और तेजी आएगी। - यश गुप्ता, मिठाई विक्रेता