फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतेश्वर और राया में आरपीएफ ने की साइबर कैफे पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पूर्वोत्तर रेलवे की आरपीएफ ने मथुरा के भूतेश्वर व राया इलाके से रेल टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत के बाद छापा मारा। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तीन ई टिकट व कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

मथुरा कैंट के आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतराम मीणा और सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह के नेतृत्व में भूतेश्वर स्थित ब्रजवासी साइबर कैफे पर छापा मारा। वहां से चंद्रलोक कॉलोनी निवासी हरीओम अग्रवाल को निजी आईडी से यात्रियों के लिए ई टिकट बनाते पकड़ा। उससे दो ई टिकट बरामद की गई।
इसके अलावा राया स्थित लोकवाणी केंद्र पर छापा मारा। वहां से गांव मदैम निवासी दीपक सिंह को निजी आईडी पर यात्रियों के लिए एक ई टिकट बनाते हुए पकड़ लिया। दोनों से आरपीएफ ने कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण बरामद किए। दोनों को पकड़कर आरपीएफ फतेहगढ़ कोर्ट ले गई। वहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें