फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: 23 मार्गों पर नो एंट्री, वृंदावन की 24 सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित

Wed, 24 Sep 2025 08:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगी। ऐसे में उनके दाैरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद की गई है। बड़ी संख्या में मार्गों को आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बृहस्पतिवार को जरूरी कार्य से ही आप घर से निकलें। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने वृंदावन में 24 और मथुरा के 23 मार्ग प्रतिबंधित कर दिए हैं। खासकर राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रूट डायवर्जन प्लान सुबह 7 बजे से लागू हो जाएगा। सिर्फ निर्धारित मार्ग से ही वाहन निकल सकेंगे।
विज्ञापन


ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
वृंदावन में राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान 24 प्रमुख मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। इनमें छटीकरा अंडरपास से वृंदावन तक मार्ग, परिक्रमा मार्ग और सभी मुख्य तिराहे शामिल हैं। आगरा-दिल्ली साइड सर्विस रोड कट से छटीकरा अंडर पास तक वीवीआईपी मूवमेंट के समय मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह राल तिराहा से छटीकरा अंडर पास तक, गरुड़ गोविंद गेट से छटीकरा अंडरपास तक, वैष्णोदेवी पार्किंग से वृंदावन की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 

 

चारधाम गेट से छटीकरा अंडपास तक, रुक्मिणी बिहार गोलचक्कर से वृंदावन की ओर जाने वाले भारी वाहन बंद प्रतिबंधित रहेंगे। सौफुटा तिराहा से अटल्ला की ओर जाने वाले वाहन वीवीआईपी मूवमेंट के समय प्रतिबंधित रहेंगे। वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन तक, पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा कई ऐसे अन्य मार्ग भी शामिल हैं, वीवीआईपी मूवमेंट तक बंद रखा जाएगा।

 

निर्धारित मार्ग
छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन छटीकरा से मथुरा टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड से लक्ष्मीनगर तिराहा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेंगे। गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन होते हुए यमुनाएक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले वाहन भी टाउनशिप चौराहा होकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर निकलेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे वृंदावन कट से एचएच-19 पर जाने के लिए राया कट से लक्ष्मीनगर व गोकुल बैराज होते हुए टाउनशिप चौराहा से हाईवे पर जाएंगे।

 

मथुरा में रूट डायवर्जन प्लान
शहर में 23 मुख्य स्थानों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले कामर्शियल व भारी वाहन व रोडवेज बस प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें हाईवे पर जयगुरुदेव कट से औद्योगिक क्षेत्र होते हुए मालगोदाम तक आएंगी एवं इसी मार्ग से वापस जाएंगी। भूतेश्वर तिराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक वीवीआईपी मूवमेंट के समय मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन

इसी तरह गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी चौराहा तक, कल्याण करोति बैरियर से मसानी चौराहा तक, मसानी चौराहा से डीगगेट, भूतेश्वर तिराहा तक वीवीआईपी मूवमेंट के समय वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चौक बाजार से भरतपुर गेट तक, विश्रामघाट से होलीगेट तक, आर्य समाज फाटक से होलीगेट तक, नगर निगम चौराहा से होलीगेट तक मार्ग बंद रहेगा। इसी तरह कई ऐसे मार्ग हैं, जिन्हें वीवीआईपी मूवमेंट के समय प्रतिबंधित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें