फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीजपुर में फ्लैट से नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने राजमार्ग के अजीजपुर गांव के पास एक कॉलोनी में छापा मारकर नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। पुलिस की टीम ने मंगलवार की देर रात्रि में कॉलोनी के फ्लैट में छापा मारा तो एक कमरे में हजारों की तादाद में नशीले इंजेक्शन और दवाएं बरामद कीं। पुलिस ने दवाइयों की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को भी कोसी बुलाया। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार के अनुसार मंगलवार की रात्रि में करीब 10 बजे पुलिस ने राजमार्ग पर अजीजपुर के समीप स्थित एक होटल परिसर में बनी कॉलोनी में एक फ्लैट में छापा मारा। इस छापे के दौरान टीम ने फ्लैट से हजारों की संख्या में प्रतिबंधित फोर्टविन और मार्फीन के इंजेक्शन, स्पैस्मो प्राक्सीवन, नाइट्रावेट की गोलियां और तमाम नशे के इंजेक्शन मिले।
इतनी संख्या में नशीली दवाएं मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दी। देर रात्रि में ड्रग इंस्पेक्टर आनंद कुमार अपनी टीम सहित कोसी पहुंचकर जांच में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक ने ड्रग विभाग की टीम पकड़े गई दवाओं की जांच में जुटी है। जांच के बाद मामला कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें