फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में रोहित और श्रुति बने चैंपियन

Sun, 28 Feb 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता की बैडमिंटन स्पर्धा के बालक वर्ग में रोहित शर्मा और बालिका वर्ग में श्रुति गर्ग चैंपियन बने। खेलों के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्राफी प्रदान कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
विज्ञापन


बैडमिंटन में लड़कों के मुकाबले में बीकॉम (ईकाम) के रोहित शर्मा प्रथम, बीसीए के अविरल अग्रवाल द्वितीय और बीकॉम (ईकाम) के अंशुल चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के मुकाबले में बीबीए की श्रुति गर्ग प्रथम, बीबीए की दीपिका गर्ग द्वितीय और बीबीए की रोशनी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

‘प्रतिस्पर्धा-2016’ के तीसरे और आखिरी दिन सर्वाधिक रोमांचकारी मुकाबले वालीबाल और बैडमिंटन के सेमीफाइनल में हुए। वालीबाल के खिताबी मुकाबले में बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की टीम बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर की टीम को पराजित कर चैंपियन बनी।
विज्ञापन


वालीबाल में बीकॉम (ईकाम) की टीम तीसरे स्थान पर रही। शतरंज में बीसीए छठे सेमेस्टर के लोकेश कुमार प्रथम, बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के आदित्य चतुर्वेदी दूसरे और बीकॉम (ईकाम) चतुर्थ सेमेस्टर के दुर्गेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

कैरमबोर्ड मुकाबले में बीबीए की प्राची अग्रवाल प्रथम, बीसीए के मनीष द्वितीय और बीसीए के जीशान बेग तृतीय स्थान पर रहे। निदेशक डा. अमर कुमार सक्सेना ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर विजेताओं को सम्मानित किया।

आरके एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि जीवन में खेल एक साधना की तरह है। एमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बचपन से ही बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ खेलों में सहभागिता करनी चाहिए।

इस अवसर पर डा. रमन चावला, डा. विकास जैन, डा. बीरबल चौधरी, मोहम्मद जाहिद, चंद्रेश दुबे, गोपाल सारस्वत, डा. विकसित शर्मा, रामचंद्र शर्मा, संजीव सारस्वत, निधि एस तिवारी, डा. प्रज्ञा शर्मा, भरत गौतम, सुनील शर्मा, सुनील चौहान, डा. अनु गर्ग, मयंक दीक्षित, गौरव गोस्वामी, अंबर अग्रवाल, दुर्गेश नंदन पाठक, शरद, प्रखर त्यागी तथा जगमोहन शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें