मथुरा। दुकान में चोरी करने के आरोपी।
- फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। नौहझील पुलिस ने कस्बा बाजना में मोबाइल की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी के मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।
गांव मुड़लिया निवासी पिंटू की बाजना में अक्रूर चौक पर कृष्णा मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। 31 दिसंबर की रात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बाजना चौकी इंचार्ज राजकुमार पंवार ने बताया कि सूचना पर बाजना नाले के पुल के निकट से बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे एक बाइक, 11 मोबाइल, 4 चार्जर, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सागर निवासी खाने का खोखा मिंडा कट रेवाड़ी हरियाणा तथा भूपेंद्र कुमार निवासी पारसौली बताए हैं।