फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः दिनदहाड़े रोडवेज बस के परिचालक से बदमाशों ने लूटे रुपये, तमंचा दिखाकर डराया

Sat, 05 Sep 2020 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

शुक्रवार को नोएडा से बांदा जा रही बांदा डिपो की रोडवेज बस यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 60 पर गांव आवाखेड़ा के समीप खराब हो गई। बस के इंजन में खराबी आने के कारण बस सही नहीं हो सकी और चालक-परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठा दिया।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा डिपो की रोडवेज बस के परिचालक से शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 43 हजार रुपये लूट लिए। अवाखेड़ा के निकट बस खराब होने पर वह उतरकर शौच को जा रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा से बांदा जा रही बांदा डिपो की रोडवेज बस यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 60 पर गांव आवाखेड़ा के समीप खराब हो गई। बस के इंजन में खराबी आने के कारण बस सही नहीं हो सकी और चालक-परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठा दिया।

दोपहर को बस का परिचालक आशीष पटेल शौच के लिए सर्विस रोड से सटे हुए खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने परिचालक के तमंचा लगाकर उसकी जेब में रखे करीब 43,600 रुपये छीन लिए और भाग निकले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पार्टी के बहाने घर बुलाकर महाराष्ट्र की युवती से दुष्कर्म, सहेली सहित तीन को भेजा जेल
विज्ञापन


वारदात की जानकारी लगने पर चालक भी वहीं आ गया। दोनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सीओ रविकांत पाराशर व नौहझील थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा पहुंच गए और बदमाशों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। सीओ ने बताया कि पुलिस बदमाशों खोजने प्रयास कर रही है। परिचालक की निशानदेही पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी: जानलेवा हुए संक्रामक रोग, पांच मरीजों की मौत से खलबली, कोरोना वायरस के चलते बंद है ओपीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें