फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज डिपो को मिला स्टाफ, बंद रूटों पर चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम अब बंद रूटों पर बसें संचालन करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। डिपो में काफी समय से चालक-परिचालकों की कमी के कारण सभी रूटों पर बसें नहीं दौड़ पा रही थीं। अब डिपो के अधिकारी बंद रूटों पर बसें संचालित करेगा।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण सभी रूटों पर बसें नहीं चल पा रही थीं। अब डिपो को 8 नए चालक और 34 परिचालक मिल गए हैं। बंद रूटों पर बसें संचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिपो अपना प्रतिदिन किलोमीटर का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पा रहा था लेकिन अब डिपो का पूरा लक्ष्य हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि 9 रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसें फिर से संचालित होंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सबसे पहले सौंख मार्ग पर बसें शुरू की जाएंगी। इस रूट पर अगले सप्ताह तक 4 बसें दौड़ने लगेंगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि डिपो को स्टाफ मिल गया है अब सभी रूटों पर बसें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें