फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन से टकराई रोडवेज, चालक की मौत; पांच यात्री घायल

Sat, 26 Jul 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन से रोडवेज बस पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा साइड में किलोमीटर 139 गांव मगना सराय पर अज्ञात वाहन से बस की टक्कर होने से चालक की मौत हो गई, अन्य 5 सवारियां घायल हो गई हैं।  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सीओ संजीव राय व थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया आगरा से नोएडा साइड यमुना एक्सप्रेसवे किलोमीटर 139 गांव मगना सराय पर शनिवार सुबह 4.50 पर अज्ञात वाहन में पीछे से रोडवेज बस टकरा गई।  रोडवेज बस चालक शिवधारी पुत्र  दर्शन यादव निवासी मझिगांवा रानी की सराय,  आजमगढ़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पांच सवारियां घायल हो गईं।

बस परिचालक महेन्द्र मिश्रा पुत्र कृपाशंकर मिश्रा निवासी अरसिया थाना सरपताह जिला जौनपुर, अन्य सवारियां श्यामबहादुर पुत्र सुखराम निवासी तिलोही थाना मोहनगंज जिला अमेठी, गंगाराम पुत्र श्यामलाल, रवेन्द्र निवासी बिरहीपुर जिला सुल्तानपुर, प्रमिला को एम्बुलेंस द्वारा कृष्णा अस्पताल आगरा पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें