फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में सवारियों को लेकर रोडवेज-प्रशासनिक अफसर आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बसों में सवारियों को लेकर प्रशासन और रोडवेज अफसर आमने-सामने आ गए हैं। प्रशासनिक अफसर बस में 25 सवारी ले जाने की कह रहे हैं, वहीं रोडवेज अफसर मुख्य सचिव के आदेश का हवाला देकर सीटों के हिसाब से सवारी ले जाने की कह रहे हैं। हालांकि रोडवेज मथुरा डिपो के एआरएम ने डीएम को पत्र लिखकर मुख्य सचिव के आदेश का हवाला दिया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते अनलॉक-1 में रोडवेज की बसों का संचालन पूरी तरह से नहीं हो सका है। सिर्फ यूपी के जिलों में ही बस सेवा जारी है। दूसरे प्रदेशों में बसों का संचालन नहीं हो सका है।
डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने फरमान जारी किया है कि अब रोडवेज की बसों में 25 सवारी से अधिक नहीं जा सकेंगी। इससे मथुरा डिपो के एआरएम की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। बसों के संचालन और सवारी न मिलने के कारण परेशान एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने डीएम सर्वज्ञराम को पत्र लिखकर मुख्य सचिव के आदेश का हवाला दिया।
विज्ञापन

इस आदेश में यह है कि सीट के हिसाब से बस में सवारी ले जा सकते हैं। हालांकि अभी तक पत्र का जवाब एआरएम को नहीं मिल सका है। एआरएम ने बताया कि मुख्य सचिव का साफ आदेश है कि सीट के हिसाब से सवारी ले जा सकते हैं। अब प्रशासन 25 सवारी ले जाने की बात कह रहा है। डीएम का जवाब के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें