फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों को महंगी पड़ी ससुरालीजनों से मारपीट

विज्ञापन
मारपीट के आरोपियों को जेल भेजती हुई मांट पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। कस्बा मांट निवासी दिनेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रविवार को भाई दीपक की पत्नी श्यामा देवी के मध्य घरेलू विवाद हो गया था। जिसमें श्यामा देवी ने अपने मायके फोन कर दिया। जहां से महेंद्र, बनवारी, अर्जुन, रवि, धर्मवीर व हेमंत निवासी कोसी खुर्द थाना मगोर्रा लाठी-डंडा व सरिया लेकर उनके घर में घुस आए और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने उसे, भाई दीपक व मुकेश तथा मां ओमवती को मारपीट कर घायल कर दिया। जिनमें सिर में गंभीर चोट लगने से दीपक बेहोश हो गया। इस घटना को देख पड़ोसियों ने साहस कर मारपीट कर रहे मायके के पक्ष के लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर भीमसिंह जावला का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें