फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संवरेंगे गोवर्धन के मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण व मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके। मेले से पहले सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, रंग-रोगन, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इसके साथ ही पेयजल, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, विश्राम स्थल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए लगातार निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन के इंतजाम होंगे, ट्रैफिक प्लॉन भी बनेगा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान और भीड़ प्रबंधन की अलग व्यवस्था लागू की जाएगी। आपातकालीन सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। हर वर्ष मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालु गोवर्धन की 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। यही कारण है कि प्रशासन इस बार भी सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
-
मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई लापरवाही न हो। मेले में पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आपात सेवाओं की पूरी तैयारी की जा रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील कुमार सिंह, एसडीएम गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें