मथुरा। एमवीडीए ने कोसीकलां के वार्ड 20 एवं 14 में सीसी सड़क के निर्माण की योजना बनाई है। शासन ने इसके निर्माण के लिए 84.48 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
ब्रज के धार्मिक स्थलों को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की जा रही परियोजना पर एमवीडीए पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है। इसके तहत एमवीडीए 84.48 लाख रुपये की लागत से कोसीकलां के दो वार्डों में सड़क का सीसी निर्माण कार्य भी कराएगा। साथ ही नाले की भी दशा सुधारेगा।
एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया है कि प्रस्तावित योजना पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।