फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय से गोकुल रेस्टोरेंट तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एसएसपी कार्यालय से गोकुल रेस्टोरेंट तक जर्जर सड़क फिर से बनेगी। करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी। लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने इसकी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि बारिश के बाद ही सड़क निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। फिलहाल चल रहे सीवर निर्माण कार्य से भी सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने एसएसपी कार्यालय से गोकुल रेस्टोरेंट तक की सड़क के निर्माण के लिए निविदाएं कराकर सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनसवीर सिंह ने बताया कि सड़क पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बारिश के बाद ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें