फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में फिंके ईंट-पत्थर, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव इरौली गूजर में बच्चों को लेकर हुए झगड़े में राजीनामा के लिए हो रही पंचायत में ईंट-पत्थर फिंकने लगे। इससे एक महिला घायल हो गई। दो दिन पूर्व इरौली गूजर निवासी मुन्ना लाल और ओमपाल के बच्चों में हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव में पंचायत हो रही थी। पंचायत में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर फिंकने से मधु देवी घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेज दिया। शनिवार सुबह चार बजे दूसरे पक्ष के ओमपाल की पत्नी रति देवी पशुओं के लिए चारा डालने गई, तभी मुन्ना लाल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। इससे रति घायल हो गई। पुलिस ने रति को अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें