फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान बॉर्डर तक सुधरेगी फतिहा-हतियावली-सनौरा-ओलमार्ग की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जर्जर हो चुके फतिहा-हतियावली-सनौरा-ओल और राजस्थान बॉर्डर तक मार्ग की जल्द सुधर जाएगी। करीब साढ़े 15 लाख रुपये से 16 किमी. के इस मार्ग का निर्माण जल्द ही पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कराएगा। खास यह है कि बेरी मार्ग होकर ही इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन

राजस्थान की सीमा से जुड़े इस मार्ग पर आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जर्जर हो चुकेइस मार्ग के कारण ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी दर्ज कराई। आखिरकार ग्रामीणों की यह आस पूरी हो गई। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने इस मार्ग के निर्माण के लिए निविदाएं भी करा लीं। अब इस मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों का पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।
अधिशासी अभियंता सनसवीर सिंह ने बताया कि फतिहा-हतियावली-सनौरा-ओल और राजस्थान सीमा तक के 16 किमी. के इस मार्ग का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ राजस्थान और यूपी के लोगों को हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें