फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान मार्ग बंद, लगा जाम

विज्ञापन
एसबीआई चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। उनका काफिला गुजरने के दौरान निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। टैंक चौराहे से वृंदावन तक काफिला गुजरने के दौरान मार्ग को बंद कर दिया, जिसके राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफिला गुजरने के बाद लगे जाम को पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सैन्य क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर उतरा। यहां से उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच वृंदावन के लिए रवाना हुआ। सुरक्षा कारणों से वृंदावन तक मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। लोगों को राष्ट्रपति के गुजरने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई, जिससे मुख्य चौराहों और संपर्क मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें