फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयंत चौधरी की जनसभा के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी की 16 नवंबर को कोसीकलां में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को चौमुंहा स्थित कृष्णा मैरिज होम में रालोद कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान चौमुंहा के कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट व नोटों की माला पहनाकर पूर्व मंत्री का स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जयंत चौधरी की सभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लेते हुए हुंकार भरी। चौमुहां ब्लॉक के करीब 42 गांव से जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने स्थानीय छाता विधायक के कार्यकाल पर तीखे हमले किए। उन्होंने आम जनमानस को हो रही परेशानियों को जनता के सामने रखते हुए वर्तमान छाता विधायक के कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने छाता शुगर मिल को दोबारा चालू करने के संबंध में किए गए झूठे वादों से जनता को अवगत कराया। ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक के गन्ना मंत्री होने के बावजूद शुगर मिल का चालू न हो पाना एक बड़ी विफलता है। पूर्व मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, जीतेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन छाता जगपाल सिंह, पाल सिंह यादव, कुमरचंद रावत, अभयपाल सिंह, कल्याण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंगद बंजारा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें