फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवीर भरंगर, बच्चन पहलवान व देवराज चौधरी रालोद से निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पत्रकार वार्ता में लात-घूंसे चलने की घटना को रालोद के प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अनुशासन समिति ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तीन रालोद कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि रविवार को शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। वार्ता में आपस में रालोद कार्यकर्ताओं में लात-घूंसे चलने लगे। इसका वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने इसे अनुशासनहीनता की परिधि में माना। प्रदेश की अनुशासन समिति को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
यूपी रालोद अनुशासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान ने रामवीर सिंह भरंगर, बच्चन पहलवान को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा देवराज चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण निलंबित किया गया है। सभी को आगाह किया गया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें