फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रालोद ने बनाई विधानसभा, पंचायत चुनाव की रणनीति

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर।
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सौंख रोड स्थित रिसॉर्ट्स में हुई बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव पार्टी के लिए बेहद अहम हैं। हर कार्यकर्ता को निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।
पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव में युवा वर्ग की भूमिका निर्णायक होगी। युवाओं को पार्टी से जोड़कर नई ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बनाई जा रही है। राष्ट्रीय महासचिव यशपाल सिंह बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें संगठन से जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान अनूप चौधरी, चेतन मालिक, कुंवर नरेंद्र सिंह, बाबूलाल, जगपाल सिंह, राम रसपाल सिंह पौनिया, सुरेश भगत, रविंद्र नरवार, मुकेश, बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें