यमुना कटान रोकने के लिए काम करते मजदूर।
- फोटो : MATHURA
नौहझील। गांव अड्डा मीणा के निकट यमुना कटान होने से चार गांवों के लोगों के सामने संकट खड़ा हो जाता है। इस वर्ष बरसात शुरू होने से पहले की यमुना कटान रोकने की कवायद शुरू हो गई है। समस्या से अड्डा मीणा, फिरोजपुर, मंगलखोर व अड्डा जाटव गांव प्रभावित हैं। इन गांवों को जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग यमुना कटान से प्रभावित हो जाता था।
सत्यपाल चौधरी ने बताया कि हर वर्ष यमुना में जलस्तर बढ़ते ही चार गांवों के लोग चिंतित होने लग जाते थे, कटान रोकने से काफी राहत मिलेगी। संजीव पहलवान, राम सिंह, सुभाष मीणा, रोहताश मीणा, रविंद्र प्रधान, राजू प्रधान, चतुर सिंह आदि ने हर्ष जताया है। संवाद