मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल) सीजन-9 का शुभारंभ सोमवार को सीएई क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। उद्घाटन मैच में राइजिंग स्टार ने डेयरडेविल्स इलेविन को हराकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में टाइगर्स की टीम सिल्वर स्टार से हार गई।
शुभारंभ उत्तर प्रदेश के अभियोजन निदेशक ललित मुद्गल ने किया। विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और मनोज शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले मुकाबले में डेयरडेविल्स की टीम 123 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में राइजिंग स्टार ने 10वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। राइजिंग स्टार के खिलाड़ी रवि चौधरी ने 19 गेंदों में 51 रन बनाकर चार विकेट झटके। अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह और सचिव राकेश यादव ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान दिया।
दूसरा मैच टाइगर्स बनाम सिल्वर स्टार के बीच हुआ। टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 207 रन बनाए। इसमें नरेंद्र पाली ने 74 और वीरेंद्र बब्बल ने 43 रन बनाए। इसके बावजूद टाइगर्स 13 रन से मैच हार गई। अंपायर प्रमोद यादव, मनोज यादव, कमेंटेटर मनीष पंपा और स्कोरर योगेंद्र योगी रहे। मैच के दौरान संरक्षक नंदकिशोर उपमन्यु, लकी कमल, सौरभ श्रीवास्तव, सोनाराम अग्रवाल, शैलेश दुबे, रवि उपाध्याय, गौरव शर्मा, नितिन कटारा आदि मौजूद रहे।