फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दाद, खाज और खुजली के मरीजों में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी और उमस का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ जिले में दाद, खाज, खुजली और अन्य त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग में रोजाना करीब 250 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की संख्या भी अच्छी-खासी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना आने, शरीर की साफ-सफाई में लापरवाही और संक्रमण के कारण त्वचा संबंधी रोग तेजी से फैलते हैं। खासकर दाद, फंगल इंफेक्शन, घमौरियां, एलर्जी और खुजली की शिकायत लेकर मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी के मौसम में शरीर को साफ और सूखा रखें, दिन में पर्याप्त पानी पिएं, सूती और ढीले कपड़े पहनें तथा तौलिया, कपड़े और अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं का साझा उपयोग करने से बचें। त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें