फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना/नंदगांव। थाना बरसाना पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात संयुक्त कार्रवाई में 25000 रुपये के इनामी अंतरराज्यीय ठग को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि इनामी चरण सिंह निवासी गाड़ीपुरा-सोना, जिला पलवल, हरियाणा नंदगांव के चरण पहाड़ी वाले रास्ते से जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से चरण सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। चरण सिंह उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में लोगों से लॉटरी के नाम पर 15 महीने तक रुपये जमा करवाता था।

लकी ड्रा में कार, टेंपू, व बाइक सहित लकी ड्रा नहीं निकलने पर ब्याज सहित रुपये वापस करने का लालच देकर रुपये ऐंठ कर भाग जाता था। इसके विरुद्ध अलग-अलग राज्यों के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें