फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंदगी से परेशान लोगों का नगर निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर निगम में हंगामा करते लोग। 
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम के वार्ड नंबर 50 में सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बड़ा खटला आश्रम के पीछे काॅलोनी में नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त जताया। चेतावनी दी है कि यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जोन कार्यालय में दर्जनों लोग पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सुखदेव गुप्ता, उमाशंकर ने कहा कि काॅलोनी में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इससे दूषित पानी सड़कों पर भर गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाते बच्चे दूषित पानी में गिर रहे हैं। मच्छर जनित बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सुनीता देवी एवं संजय ने चेतावनी दी है कि यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उमाशंकर, प्रकाशी, गंगा देवी पूजा, पूनम, ब्रजेश, नेत्रपाल, डब्बू, गुड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें