फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क पर जलभराव से लोग परेशान, प्रदर्शन

विज्ञापन
जलभराव होन पर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग एवं दुकानदार। 
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम के वार्ड 62 के सीएफसी चौराहा पर सीवर एवं नालियों की नियमित सफाई न होने पर दूषित पानी मुख्य मार्ग पर भर गया। इससे राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया। स्थानीय लोगों के घरों और दुकान के आगे जलभराव हो जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों एवं व्यापारियों ने नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाजार में रविवार को नाली और सीवर का दूषित पानी मार्ग पर भर गया। इससे श्रद्धालुओं का मार्ग से निकलना मुश्किल हो गया। इधर घरों और दुकानों के आगे जलभराव हो जाने से लोगों का घरों से निकलना और दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद भी क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। सीवर और नालियां गंदगी से भरी होने के कारण दूषित पानी मार्ग पर बहता रहता है। शिकायत के बावजूद नगर निगम ने क्षेत्र की सुध नहीं ली है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन सड़क पर पानी भर जाता है। गंदगी और बदबू के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन करने वालों में राजा दिवाकर, राजू गुप्ता, भरत शर्मा, अजय, बबलू अब्बासी, मुन्ना, इरशाद, अंसार, इकबाल, राजूद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें