फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव चंदोरी के मकानों रास्तों में भरे गंदे पानी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। क्षेत्र के गांव चंदोरी के बघेल समाज के लोग पिछले तीन महीने से नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव में विरोध प्रदर्शन भी और अपनी भारी समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

राहगीर रामनारायण ने बताया कि मकानों रास्तों में गंदा पानी भरने कारण, कुछ लोग अपने मकानों को बंद कर पलायन भी कर गए हैं, कुछ लोग गांव में दूसरी जगह गांव में जीवन यापन कर रहे है। गांव में 30 घर इस बिरादरी के पोखर के किनारे बघेल चौपाल के पास में बने हुए हैं, लगभग 40 वर्षों से बने हुए मकानों में तालाब ओवरफ्लो हो गया, और तालाब का गंदा पानी रास्ते वह मकान में भर गया है। लोगो का कहना है कि कभी भी यहां बने हुए मकान गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है,यह समस्या बुजुर्ग बच्चों महिलाओं के लिए मुसीबत बनी हुई है।
इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है ,नहीं इनकी कोई सुन रहा है। इस भयंकर समस्या से लोगों का जीवन बुरी तरह बदहाल हो गया है ,बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं, गंदगी से लोग बीमार हो रहे हैं, बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस दौरान , सतीश, प्रेम सिंह ,शिवराम ,जगबीर ,मदन, परसादी डोरी लाल ,यशोदा, वर्षा, शिमला ,लज्जा देवी ,लीला, ममता, लक्ष्मी, दुलारी, शीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें