फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनवा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के 115 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सूची जारी की है। इस पर जनपद के 148 विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें 49 प्रबंधक विद्यालयों के केंद्र न बनने से परेशान हैं तो 45 ने प्रस्तावित केंद्र पर छात्र संख्या ज्यादा आवंटित कर दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण सूची पर जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम के आदेश पर एसडीएम के स्तर से सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी दौरान 148 विद्यालयों के प्रबंधकों ने बोर्ड द्वारा जारी केंद्रों की सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। इसमें से 49 विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रत्यावेदन किया है।
कहना है कि वे परीक्षा केंद्र के निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हैं। इनके अलावा 44 विद्यालयों की आपत्ति है कि विद्यालय में पंजीकृत छात्रों का परीक्षा केंद्र 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर बना दिया है। इससे परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को परेशानी होगी।
विज्ञापन

ऑन लाइन जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में से 45 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने मौजूदा संसाधनों का हवाला देते हुए अधिक छात्र संख्या को कम करने का प्रत्यावेदन किया है। जनपद में 10 विद्यालयों के प्रधानाचार्य ऐसे भी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि उनके विद्यालय को केंद्र बनाया जाए। डीआईओएस केपी सिंह ने बताया कि प्रत्यावेदनों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें