फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी से दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग स्थित एक कुटी में 10 सितंबर की रात पड़ोसी लोगों ने हमला कर दिया। लोगाें ने यहां निवास कर रहीं एक साध्वी और नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। एक साधु को पीट कर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को तीन नामजद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


साध्वी का आरोप है कि 10 सितंबर की रात गांव राजपुर निवासी बिहारीलाल, मुरारीलाल, विक्की और दो अज्ञात लोग आश्रम में घुस आए। दरवाजा खटखटाने पर साध्वी ने जैसे ही दरवाजा खोला सभी कमरे में घुस आए। उन्होंने साध्वी और दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

चीख सुनकर आए 75 वर्षीय साधु ने विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्हें सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें